Real Time Trading Calls. Powered by Blogger.

Wednesday, January 20, 2016

आज कैबिनेट की अहम बैठक, बड़े फैसले मुमकिन

आज कैबिनेट की अहम बैठक, बड़े फैसले मुमकिन



आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में नई पावर टैरिफ पॉलिसी को हरी झंडी मिलने की संभावना है। इसके बाद आपके घर तक पहुंचने वाली पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को सोलर पावर या विंड एनर्जी खरीदना जरूरी होगा। इसके अलावा कैबिनेट में बिजली दरों पर नई पॉलिसी में 4 ई पर फोकस रहेगा। 4 ई का मतलब है  24 घंटे इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई, एफिसिएंसी, एनवायरन्मेंट और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस।

कैबिनेट में लिए जा सकने वाले फैसले के मुताबिक कोयले से बिजली बनाने वाली कंपनियों को रिन्यूवल एनर्जी 10  फीसदी तक शामिल करना होगा। थर्मल पावर और रिन्यूवल एनर्जी मिलाकर बिजली की दरें तय की जाएंगी। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को रिन्यूवल एनर्जी खरीदना जरूरी बनाया जा सकता है। निगरानी का खर्च अधिक से अधिक 7 साल में वसूलना जरूरी  किया जा सकता है। और ग्रीड के लिए सातों दिन 24 घंटे बिजली की सप्लाई जरूरी होगी।

इसके अलावा आज की कैबिनेट बैठक में नई कंपोस्ट पॉलिसी पर जोर रहेगा। जिसके तहत शहर के कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने के लिए पॉलिसी लाई जा सकती है। इसके साथ ही शहर के कचरे से कंपोस्ट बनाने पर सब्सिडी देने का प्रस्ताव लाया जा सकता है। खाद बनाने वाली कंपनी को 1500 रुपये प्रति टन तक सब्सिडी देने का प्रस्ताव है।

फ्री ट्रायल और टिप्स के लिय ये लिंक ओपन कर फॉर्म फील करे... http://goo.gl/lZuC7A

अधिक जानकारी के बारे में पढ़ें :
हमारे कुछ अन्य सुझाव एवं सेवाएं, जल्द ही यहा जाओ !!

1 comments: